
(जगदलपुर) विधायक किरण देव ने नवरात्रि के अवसर पर पदयात्री सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया
- 22-Sep-25 12:26 PM
- 0
- 0
जगदलपुर, 22 सितम्बर , 22 सितबंर (आरएनएस )। नवरात्रि पर्व के पहले दिन विधायक जगदलपुर किरण देव ने बस्तर में विभिन्न पदयात्री सेवा केंद्रों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। इन केंद्रों का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों को नि:शुल्क सेवाएँ प्रदान करना है। नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन और व्यावसायिक संगठन मिलकर पदयात्रियों के लिए सेवा केंद्र स्थापित करते हैं। इसी क्रम में किरण देव ने जिया डेरा में आंध्र समाज और तितली गार्डन, डिमरापाल एवं केशलूर में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संचालित सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किरण देव ने छत्तीसगढ़ और बस्तर के निवासियों को नवरात्रि और बस्तर दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पदयात्री सेवा केंद्रों में सेवा कार्य करने वाले सभी संगठनों और लोगों की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया।इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी और अन्य प्रमुख पदाधिकारी पुखराज बोथरा, पी जयंत राव नायडू, यशवर्धन राव, राजेश श्रीवास्तव, विमल बोथरा, बी जयराम और रोशन झा भी उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...