
(जगदलपुर।) दुर्घटना से बचाव के लिए पदयात्रियों के बैग पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाए स्टीकर
- 23-Sep-25 02:15 AM
- 0
- 0
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर। 23 सितबंर (आरएनएस) जिला बस्तर पुलिस द्वारा एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं एएसपी महेश्वर नाग के मार्ग दर्शन में सम्पूर्ण बस्तर जिला में दिनांक 22 से लगातार दंतेश्वरी माता जी दर्शन हेतु दंतेवाड़ा जा रहे पद यात्री श्रृद्धालुओं के बैग में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटना के बचाव हेतु रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाया जा रहा है।प्रतिदिन हजारों पद यात्री देवी दर्शन के लिए जाते हैं।पूरे 9 दिन में करीब एक लाख करीब जगदलपुर मार्ग से होकर जाते हैं। डीएसपी ट्रैफिक संतोष जैन ने बताया कि इन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...