(महत्वपूर्ण) (रायपुर) आधे शहर को नहीं मिला पीने का पानी, भाठागांव में यातायात का लगा लंबा जाम

  • 13-Sep-25 08:05 AM

० भाठागांव राइजिंग प्लांट में मरम्मत सुधार एवं मरम्मत का कार्य जारी
० लीकेज हुआ ट्रेस आउट शाम तक होगा पूरा कार्य  
रायपुर, 13 सितंबर (आरएनएस)। शहर में जहां अनबरत वर्षा से परेशान है वहीं भाठागांव के फिल्टर प्लांट में आई खराबी के कारण आज आधे शहर में जल की आपूर्ति नहीं हो पाई जिसके कारण राजधानी में सुबह से ही पानी के लिए लोग परेशान रहे। वहीं रिंग रोड में लंबा जाम लगने से यातायात प्रभावित हुआ। बाहर से आने जाने वालों को संतोष नगर के रास्ते से होकर आना पड़ा।
राजधानी के आधे शहर को आज पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। पिछले दिनों जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत ईदगाह भाठा टंकी में आई तकनीकी खराबी के कारण, विभिन्न वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोग परेशान है।
मिली जानकारी के अनुसार भाठागांव चौक के पास पाइप लाइन की मरम्मत एवं सुधार का कार्य होने के कारण आज राजधानी के 28 पानी टंकियों तथा 80 एमएलडी पानी भरने वाली में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिसके कारण कुल 32 से अधिक पानी टंकियों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। नगर निगम के अनुसार आज सुबह राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेश पाइप के ट्रेस होते ही लिकेज एवं मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया जो कि प्रगति पर है। इसके पश्चात 32 पानी जलटंकियों का जलभराव किया गया। आज राजधानी के भाठागांव के पास मरम्मत एवं सुधार का कार्य चल रहा है। जिसके कारण अब 14 सितंबर को सुबह जल प्रवाह सामान्य होगा।
आज राजधानी के ईदगाहभाठा, कबीर नगर, डीडी नगर तथा गुढिय़ारी सहित अन्य स्थानों पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिसके कारण लोग परेशान रहे।
यातायात हुआ प्रभावित
भाठागांव फिल्टर प्लांट के पास निर्माण एवं मरम्मत कार्य होने के कारण आज यातायात प्रभावित हुआ। जिसके कारण दूर जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी हुई।
राजधानी से भिलाई की ओर आने जाने वाले को यातायात जाम होने से काफी परेशानी होना पड़ा। नगर निगम सूत्रों के अनुसार फिल्टर वाटर प्लांट में सुधार कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को संतोषी नगर से होकर आना पड़ा।
ज्ञात रहे जोन क्रमांक पांच की टंकी में भी गत दिनों तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण डंगनिया डीडी नगर लाखेनगर, लक्ष्मीनारायण दास वार्ड एवं हनुमान नगर, चंद्रशेखर नगर में जल आपूर्ति प्रभावित हुआ।
लीकेज हुआ ट्रेस आउट, देर शाम तक स्थिति सुधरेगी -कार्यपालन अभियंता
नगर निगम के कार्यपालन अभियंता फनेंद्र ने बताया कि पिछले कई दिनों से पाइप लाइन में लीकेज था लेकिन यह टे्रस नहीं हो रहा था हमने बीती रात को फिल्टर प्लांट से पानी दिया है ताकि लोगों को सुबह पानी मिल सके। आज सुबह से ही लीकेज ट्रेस आउट हो गया। जिसके कारण सुधार का कार्य जारी है। यह दोपहर तक पूरा हो जाएगा। कल सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
आर शर्मा
००००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment