(महत्वपूर्ण) (रायपुर) चना खरीदी आपूर्ति निगम में हाईकोर्ट में लगाया केवियेट

  • 30-Oct-25 06:33 AM

० 4 सौ करोड़ की चना खरीदी का टेंडर को लेकर बना विवाद
० आदिवासी जिलों में 55 हजार मीटरिक टन होगी चना की आपूर्ति
रायपुर, 30 अक्टूबर (आरएनएस)। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा वर्ष 25-26 के लिए करोड़ों रुपये की चना खरीदी को लेकर विवाद थमते नजर नहीं आ रहे है। आपूर्ति निगम द्वारा हाईकोर्ट में एक केबिएट के लिए याचिका दायर की गई है। जिसके अनुसार यदि हाईकोर्ट में कोई भी आवेदक यदि इसके विरुद्ध याचिका लगाता है तो उस पर निगम का पक्ष सुना जाएगा।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के काउंसलर द्वारा हाईकोर्ट में दायर केवियेट के अनुसार आपूर्ति निगम द्वारा वर्ष 25-26 के लिए चना की आपूर्ति की जा रही है। जिसके लिए नीलामी का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।  4 नवंबर को इस पर अंतिम निर्णय होना है। आपूर्ति निगम द्वारा उनके अधिवक्ता द्वारा दायर याचिका के अनुसार यदि इस नीलामी के विरुद्ध कोई कोर्ट की शरण लेता है तो निगम का पक्ष सूना जाएगा। अधिवक्ता द्वारा केवियट लगाया गया है जो कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम विरुद्ध अनावेदक है। ज्ञात रहे 2025-26 वर्ष के लिए आदिवासी क्षेत्रों माडा ने  चना शालेय छात्रों को बांटा जाएगा। राज्य में करीब 12 से अधिक आदिवासी जिला है। यहां पर 55 हजार मीटरिक टन चना का वितरण किया जाना है जिसके लिए 4 सौ करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की जा रही है।
बार बार शर्ते बदलने के कारण हो रही परेशानी अध्यक्ष
नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 25-26 के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 55 मीटरिक टन चना की खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एमडी किरण कौशल इस पूरे मामले को देख रही है। उन्होंने माना की निविदा के लिए बार बार टेंडर जारी किया जा रहा है जिससे ठेका लेने वाले अलग अलग तरीके से एप्रोच कर रहे है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए चना खरीदी के लिए देश के सार्वजनिक उपक्रमों प्रतिष्ठानों राज्य के प्रतिष्ठित फर्मों एवं आपूर्ति कर्ताओं से चना आपूर्ति के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। बोली कर्ताओं को क्रमवार बुलाया जाएगा। जिसके लिए यह प्रक्रिया चल रही है।
आर शर्मा
००००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment