(महत्वपूर्ण) (रायपुर) सत्ता एवं संगठन में समन्वय जरूरी

  • 08-Jul-25 08:14 AM

० भाजपा के मैनपाट चल रहे शिविर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद तापड़े की नसीहत
० नौ जुलाई को अमित शाह का होगा संबोधन
रायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। भाजपा मंत्रियों और विधायकों तथा सांसदों के लिए आयोजित मैनपाट में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तापड़े पहुंचे।
सरगुजा संभाग के मैनपाट में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय रखने की नसीहत दी जा रही है। जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा गया है। आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह मैनपाट पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र की जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिये। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद तावड़े ने प्रशिक्षण वर्ग में सांसदों एवं मुख्यमंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों को बताया कि पार्टी को बुथ लेबल तक पहुंचाया जाए ताकि संगठन मजबूत हो सके।
मैनपाट में तीन दिवसीय शिविर में मुख्यमंत्री समेत 52 विधायक एवं दस सांसद शामिल हुए है। मोबाइल फोन बंद कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी नितीन नवीन एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू राष्ट्रीय संगठक बी सतीश शामिल हुए। कल नौ जुलाई को अमित शाह आएंगे। इस शिविर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नडड़ा पहुंचे। उन्होंने मंत्री और विधायकों को नसीहत दी की वे भ्रष्टाचार से दूर रहे।
आर शर्मा
००००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment