(महत्वपूर्ण) (रायपुर) सत्य सांई अस्पताल बच्चों से मिलेंगे प्रधानमंत्री

  • 30-Oct-25 06:50 AM

० एक नवंबर को ब्रम्हकुमारी शांति शिखर का करेंगे उद्घाटन
० 11 सौ लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था के लिए बना आकर्षक हाल
० नवनिर्मित विस का भी उद्घाटन करेंगे।
रायपुर, 30 अक्टूबर (आरएनएस)। देश के प्रधानमंत्री एक नवंबर को छग की राजधानी अटल नगर आ रहे है। यहां पर वे अपने व्यस्त दौरे कार्यक्रम के तहत ब्रम्हकुमारी शक्ति शिखर के नवनिर्मित शांति शिखर सत्य सांई अस्पताल तथा नये विधानसभा का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उनके व्यस्त दौरे कार्यक्रम में आदिवासी संग्रहालय और राज्योत्सव स्थल एक सभा को संबोधित करना है। अटल नगर रायपुर में सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था किये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सबसे पहले प्रात: नौ बजे ब्रम्हकुमारी शांति शिखर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामेन डेका विष्णुदेव साय एवं रमन सिंह होंगे। इस अवसर पर राजयोगिनी जयंती दीदी, सविता दीदी प्रमुख रूप से शामिल होंगी। यहां पर आकर्षक ढंग से एक हाल बनाया गया है। शांति शिखर कया बांधा सेक्टर 20 में रायपुर में बलुआ पत्थर से बनाया गया है। यहां पर आगंतुकों को आठ बजे आना होगा। साथ में कार्ड एवं आईडी प्रमाण पत्र लाये। हाल में मोबाइल ब्रीफकेश लाने की अनुमति नहीं दी गई है। इस अवसर पर छग और प्रदेश के अन्य स्थानों से ब्रम्हकुमारियां आएंगी। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी के भाई बहन इस समय आगंतुकों को कार्ड देने के लिए तैयारी कर रहे है।
सत्य सांई अस्पताल में छग मप्र ओडिशा बिहार, झारखंड के बच्चे पहुंच रहे
छग स्थापना दिवस पर नरेंद्र मोदी श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मिलेंगे। यहां पर सर्जरी करवाने बच्चे और उनके परिजने मप्र ओडिशा बिहार झारखंड से पहुंच रहे है। सत्य सांई अस्पताल 13 सालों बिना किसी शुल्क के बच्चों को नया जीवनदान दे रहे है। यहां पर डेढ लाख से अधिक बच्चों की सर्जरी की जा रही है। पालकों ने इस सफल आपरेशन के लिए अस्पताल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
नया विधानसभा में धान की बालियां होंगी आकर्षण का केंद्र
छग विस का नया भवन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे। यह भवन करोड़ृों रुपये की लागत से बनाया गया है। इसकी छत में धान की बालियां से डिजाइन की गई है जो कि आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है यहां पर दो सौ से अधिक विधायकों की बैठने की व्यवस्था है ताकि भविष्य में विधायकों के लिए जगह कम नहीं पड़े। आदिम जाति विभाग द्वारा निमोरा में एक आदिवासी संग्रहालय बनाया गया है जिसमें आदिवासी सभ्यता एवं स्वतंत्रता आंदोलन में इनकी भूमिका के बारे में बताया जाएगा।
आम सभा के लिए तैयारियां
नया राजधानी अटल नगर में प्रधानमंत्री की एक सभा का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए निरंतर बैठकों का दौर जारी है। कार्यालय प्रभारी के अनुसार यहां पर भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
आर शर्मा
००००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment