(महासमुंद) जिले में अब तक ८९७.३ मिलीमीटर औसत वर्षा

  • 25-Sep-25 06:54 AM

० सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में ११५७.९ मिलीमीटर
० आज ५४.५ मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
महासमुंद २५ सितम्बर (आरएनएस)/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान ०१ जून २०२५ से अब तक ८९७.३ मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में ११५७.९ मिलीमीटर, सरायपाली में ९४८.० मिलीमीटर, कोमाखान में ८८५.३ मिलीमीटर, बसना में ८२९.८ मिलीमीटर, बागबाहरा में ८२६.२ मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा ७३६.१ मिलीमीटर महासमुंद तहसील में दर्ज की गई। आज २५ सितम्बर को ५४.५ मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में ७८.९ मिलीमीटर, महासमुंद में ७७.१ मिलीमीटर, कोमाखान में ६५.८ मिलीमीटर, बागबाहरा में ५४.८ मिलीमीटर, सरायपाली में ३५.७ मिलीमीटर एवं बसना तहसील में १५.० मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment