
(रायपुर) अब धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट
- 31-Oct-23 07:25 AM
- 0
- 0
रायपुर, 31 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में पड़ रही गुलाबी ठंड ने मौसम सुहावना कर दिया है। बस्तर में ठंड का असर अब बढऩे लगा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी बीच रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में दो डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस जशपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पिछले 30 वर्ष के औसत के हिसाब से कई क्षेत्रों में पारा सामान्य से अधिक तो कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम है। आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी राजनांदगांव और दुर्ग में औसत से तीन डिग्री तक कम है, जबकि राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम है।
000
Related Articles
Comments
- No Comments...