(रायपुर) कांग्रेस में 30 सितंबर तक मंडल से प्रदेश स्तर तक होंगी नियुक्तियां

  • 08-Jul-25 07:51 AM

० खरगे और वेणुगोपाल ने ली संगठन की बैठक  
० छत्तीसगढ़ 5वां राज्य, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक
रायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक ली। संगठन विस्तार के लिए तीन महीने की समय सीमा भी तय कर दी।
बैठक में प्रदेश संगठन को कहा गया कि 30 सितंबर तक मंडल से लेकर प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाए। इसके बाद संगठन महासचिव वेणुगोपाल इसकी समीक्षा करने रायपुर आएंगे। बैठक में यह भी साफ कर दिया गया है कि गुजरात फ ॉर्मूला लागू होगा।
सभी नियुक्तियों में एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण रहेगा। वहीं, युवा और अनुभव दोनों को बराबर मौका दिया जाएगा।  
कांग्रेस कर सकती है चिपको आंदोलन
तमनार के वन कटाई क्षेत्र के प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस इस मामले में जनआंदोलन छेड़ेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस आने वाले दिनों में चिपको आंदोलन कर सकती है।
छत्तीसगढ़ 5वां राज्य, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक
कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक के बाद कांग्रेस देश को 5वां राज्य बन गया है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने बैठक ली है। इससे पहले खरगे राजस्थान, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना में बैठक ले चुके हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द  
प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित बैठक में नियुक्तियों पर लिए गए निर्णय के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द होगी। बताया जाता है क ि13 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। शेष जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। वहीं ब्लॉक और कांग्रेस मेें राज्य पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर भी नई नियुक्ति होगी।
एसएस




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment