
(रायपुर) चौथा हिंद युग्म उत्सव 20 एवं 21 को
- 18-Sep-25 08:29 AM
- 0
- 0
० विनोद कुमार शुक्ल साहित्यकार आयोजन के होंगे केंद्र, सौ लेखक साहित्यकार भाग लेंगे
रायपुर 18 सितंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में साहित्य प्रेमियों के लिए दो दिवसीय हिंद युग्म उत्सव 2025 का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में किया गया है। यह आयोजन 20 एवं 21 सितंबर को होगा। आयोजन में सौ से अधिक साहित्यकार हिस्सा लेंगे। जिसमें श्रोताओं को कहानियां कविताएं, संगीत और कला की बेहतर प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इस आयोजन में रायपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं छग के प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रो. विनोदकुमार शुक्ल पर आयोजिन केंद्रित होगा। उनकी नई कहानियां पुस्तक का विमोचन होगा। आयोजन में केंपस कविता कार्यक्रम के तहत ओपन माइक छग खुला मंच खुला है के जरिए विशिष्ठ कलाओं में निपुण प्रदेश के कलाकार एवं साहित्यकार नाम आयोजन के संयोजक के पास लिखवाकर प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रस्तुति का समय पांच मिनट होगा। पं. शुक्ल पर केंद्रित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा लोक नृत्य व्यंजन एवं छग में निर्मित लघु उद्योग का अलग से स्टाल होगा। आयोजन में फिल्मी कलाकार लेखक एवं कवि भी शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में शैलेष भारतवासी ने देते हुए बताया कि प्रो. शुक्ल की किताब की अच्छी बिक्री होने पर उन्हें छह माह की रायल्टी 30 लाख रुपये का ससम्मान दी जाएगी। पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम के संयोजक गौरव एवं प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष प्रफूल्ल ठाकुर भी मौजूद थे।
संदीप
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...