(रायपुर) छग आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर संचालनालय का घेराव करेगा 16 को
- 13-Sep-25 06:34 AM
- 0
- 0
० 11 हजार कर्मचारी आंदोलन में होंगे शामिल
रायपुर, 13 सितंबर (आरएनएस)। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर 16 सितंबर को संचालनालय का घेराव करेगा। इस अवसर पर संघ के कर्मचारी मांगों की पूर्ति के लिए तूता धरनास्थल पर एकदिवसीय धरना भी देंगे।
कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती है तो कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा। धरने में प्रदेश भर से 11 हजार से अधिक कर्मचारी अपनी मांगों की समर्थन में शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रांताध्यक्ष धन्नूलाल देवांगन ने देते हुए बताया कि उनकी मांगों में तीन सूत्रीय मांगे अहम है। विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी अब तक मांग की पूर्ति नहीं हुई है। आदिवासी विभाग के छात्रावासों की संख्या पूरे प्रदेश में 3357 है। जिसमें प्रदेश भर के 15 हजार कर्मचारी कार्यरत है। यह सभी धरने में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मांगों को लेकर जिनमें वेतन वृद्धि भी शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया था इसके साथ 31 जुलाई 2025 को आदिम जाति कल्याण के प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा गया था मांगों को उपेक्षित किया गया है। अन्य मांगों में भत्ते में वृद्धि अवकाश की सुविधा विशेष कर महासमुंद जिले में पिछले तीन साल से कर्मचारियों के बकाया वेतन को तत्काल देने की मांग सरकार से की गई है।
संदीप
००००
Related Articles
Comments
- No Comments...