(रायपुर) छत्तीसगढ़ में धान तिहार की तारीखों का ऐलान,15 नवंबर से धान खरीदी
- 09-Oct-25 07:55 AM
- 0
- 0
0 3100 रुपये प्रति च्ंिटल का रेट, 160 लाख मीट्रिक टन है लक्ष्य
रायपुर, ०९ अक्टूबर (आरएनएस)। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में धान तिहार को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है। 15 नवंबर 2025 से धान की खरीदी होगी। इस दिन से प्रदेश में धान तिहार का आगाज होगा. अनुमान है कि इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा सकती है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी।
10 तारीख को होने वाली कैबिनेट बैठक में धान उपार्जन नीति पर होगी चर्चा धान खरीदी शुरू होने से पहले राज्य सरकार की ओर से नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 को मंजूरी दी जाएगी। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसे दीपावली से पहले प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नीति को तत्काल लागू कर दिया जाएगा।
किसानों को मिलेगी राहत, सोसाइटियों के लिए नई व्यवस्था
इस बार इस बात की भी चर्चा है कि सरकार धान खरीदी सोसाइटियों और मिलिंग करने वाले मिलरों को कुछ राहत देने जा रही है। इससे खरीदी और मिलिंग प्रक्रिया को और सुगम बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
ऑनलाइन टोकन से बेचना होगा धान
धान बेचने के लिए इस बार किसानों को ऑनलाइन टोकन प्रणाली के तहत तुहर ऐप से टोकन मिलेगा। निर्धारित तारीख पर किसान आसानी से धान बेच सकेंगे7 पहले अवसर छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाएगा ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच सके।
प्रति च्ंिटल 3100 का भुगतान
पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। किसानों को प्रति च्ंिटल 3100 का भुगतान किया जाएगा. इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 च्ंिटल तक धान की खरीदी की सीमा तय की गई है।
एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन
धान बेचने के इच्छुक किसानों का एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन शुरू हो गया है। पंजीकृत किसान ही इस बार धान बेच पाएंगे. कुल मिलाकर, राज्य सरकार ने इस बार धान खरीदी को लेकर प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया है। जिससे किसानों को समय पर भुगतान और सुविधाजनक खरीदी का लाभ मिल सके।
एसएस
Related Articles
Comments
- No Comments...