
(रायपुर) पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम का मिजाज
- 03-Nov-23 07:54 AM
- 0
- 0
0-राजधानी में हल्की वर्षा दर्ज
रायपुर, 03 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में हल्की और गुलाबी ठंड की दस्तक के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर में दोपहर करीब 1 बजे हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया था।
मौसम विभाग की मानें, तो आज गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस तरह की स्थिति दो-तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होगी। तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। तीन दिनों बाद तापमान में गिरावट संभावित है। वहीं रायपुर में 32, माना एयरपोर्ट में 31.4, बिलासपुर में 30.5, पेंड्रा रोड में 28, अंबिकापुर में 27.6, जगदलपुर में 33.02 दुर्ग में 31.8 राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तापमान में बदलाव आने से ठंड बढऩे की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से गुरुवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है।
डीके-
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...