(रायपुर) प्रदेश के सभी विधानसभा में आज कांग्रेस की भरोसा यात्रा

  • 02-Oct-23 07:35 AM

रायपुर, 02 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज सभी विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस अपनी भरोसा यात्रा निकाल रही है। इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां यात्रा की जवाबदारी जिलाध्यक्षों और टिकट के दावेदारों को दी गई है।
कांग्रेस की भरोया यात्रा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी और राज्य सरकासर के जनहित से जुड़ी योजनाओं का आम जनता में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। कार्यकर्ता चर्चित योजनाओं के पोस्टर और पर्चे भी बांटेंगे। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ शामिल होगा। कहीं भी पैदल यात्रा नहीं होगी। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय होगा और यात्रा उसी के अनुसार निकाली जाएगी। हर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से यह यात्रा गुजरेगी। जनता को सरकार की योजनाएं के बारे में भी बताना होगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा निकालेंगे।
डीके-
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment