(रायपुर) प्रधानमंत्री के जन्मदिवस, सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के लिए कई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

  • 13-Sep-25 07:42 AM

० राजधानी के प्रमुख स्थलों में विकास एवं निर्माण कार्यों की सचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी
० महतारी वंदन एवं अन्य उल्लेखनीय मोदी की गारंटी की जानकारी दी जाएगी
रायपुर, 13 सितंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी की आवश्यक बैठक हुई जिसमें राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री द्वारा समाज के कमजोर निम्र वर्ग किसानों तथा विष्णुदेव सरकार द्वारा महतारी वंदन सहित अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं सहित सचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ताकि लोगों को भाजपा के नीतियों एवं आदर्शों पर विश्वास हो सके।
भाजपा के कार्यालय मंत्री से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में आज भाजपा के कार्यालय पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवसर पर रैली प्रदर्शनी तथा अन्य सामाजिक कार्य किये जाएंगे। आज भाजपा के पदाधिकारियों ने कई जगहों का अवलोकन किया यहां पर मोदी के विकास एवं निर्माण कार्यों की सचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कल भाजपा कार्यालय पहुंचे पहले वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके है। उन्होंने अपने बीते दिनों को याद किया। तथा यहां पर सभी से सहयोग से अपेक्षा की। ज्ञात रहे विष्णुदेव साय भाजपा के अध्यक्ष के रूप में लंबे अर्सें से कार्यकर चुके  है। वर्तमान में सीएम है। इन दिनों सत्ता एवं संगठन में समन्वय बनाकर चल रहे है। किरणदेव के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
आर शर्मा
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment