
(रायपुर) प्रियंका गांधी आज कांकेर में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल
- 06-Oct-23 07:26 AM
- 0
- 0
रायपुर, 06 अक्टूबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी-वाड्रा आज छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। चुनावी साल में प्रियंका गांधी नक्सल प्रभावित कांकेर जिला को 866 करोड़ रूपये के 518 विकास कार्यो की सौगात देंगी। प्रियंका गांधी के इस रैली को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापत स्तर पर तैयारी की गयी है। प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस कार्यक्रम में मौजूद होंगे। कांकेर में प्रियंका गांधी की इस बड़ी रैली को लेकर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आगामी दो-चार दिनों के भीतर कभी भी प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे लगातार जारी हैं। ऐसे में आज उत्तर बस्तर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर बस्तर के इलाके में प्रियंका गांधी की इस सभा को बेहद अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम की भव्यता को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस लाखों लोग की भीड़ जुटान की तैयारी में है। कांकेर गोविंदपुर स्थित मैदान में प्रियंका गांधी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी।
डीके-
000
Related Articles
Comments
- No Comments...