(रायपुर) प्रियंका 6 को तो राहुल गांधी 8 को आएंगे छत्तीसगढ़

  • 03-Nov-23 07:54 AM

रायपुर, 03 नवंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी  6 को और राहुल गांधी 8 नवंबर को प्रदेश का दौरा करेंगे। वहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अभनपुर में एक आमसभा को संबोधित करेंगें।
केंद्रीय नेताओं के दौरे पर कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेताओं ने झूठ बोलने और कांग्रेस को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया. चुनाव में जनता दो चीजें देखती हैं. कांग्रेस के 5 साल बनाम मोदी सरकार के 10 साल और रमन सरकार के 15 साल. यह बेहद हास्यास्पद और दुर्भाग्यजनक है. केंद्रीय मंत्री केंद्र की 10 साल की उपलब्धियों को दिखाने का साहस नहीं कर पाते हैं।
डीके-
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment