(रायपुर) विश्वकर्मा जयंती 17 को राजधानी में होंगे विविध आयोजन
- 16-Sep-25 06:41 AM
- 0
- 0
रायपुर, 16 सितंबर (आरएनएस)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव धूमधाम से 17 सितंबर को राजधानी सहित प्रदेश भर में मनाया जाएगा। उक्त अवसर पर राजधानी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कल कारखानों में श्रमिकों एवं उनके मालिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन किया जाएगा। वहीं ऑटो मोबाइल शॉप में वाहनों एवं ट्रेक्टरों का पूजन भी वहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। भगवान विश्वकर्मा पूजा का मुख्य आयोजन दुलार धर्मशाला बढ़ईपारा में सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक आयोजित किया गया है। पूजन प्रमुख भाजपा नेता प्रफूल्ल विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जवाहर मंडल के पदाधिकारी प्रणीत जैन एवं अन्य श्रद्धालु भी पूजन में शामिल होंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार सृष्टि की रचना में ब्रम्हा जी साथ शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की प्रमुख भूमिका रही है। अनेक निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भगवान विश्वकर्मा का स्मरण कर श्रमिकों द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाता है।
संदीप
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...