(रायपुर) शहर की जर्जर सड़कों से यातायात हुआ प्रभावित

  • 14-Oct-25 08:06 AM

० त्योहारी सीजन होने के कारण सड़कों पर रोज लग रहा जाम  
रायपुर, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। बरसात के बाद शहर की अधिकांश सड़कें गढ्डे एवं जर्जर हालात की शिकार है। यहां तक की कबीर चौक से पुराना मुख्यमंत्री निवास एवं छग कालेज चौक से छग क्लब होते हुए भगत सिंह चौक तक ओव्हरब्रीज रोड में भी गहरे गढ्डे है। जिसके चलते रोज यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास स्थल के चारों ओर गढ्डेदार सड़कों पर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। जिसके कारण यह विषय जन चर्चा में है। वहीं शहर के चारों ओर बाईपास रिंग रोड में भी सड़कें जर्जर हालात की शिकार है। शहर के मुख्य बाजार तेलीबांधा क्षेत्र मोवा सड्डू दलदलसिवनी क्षेत्र पुरानी बस्ती अंदरूनी क्षेत्र डंगनिया शीतला माता मंदिर के आसपास का क्षेत्र एवं गुढिय़ारी क्षेत्र के मुख्य बाजार क्षेत्रों में सड़कें इतनी जर्जर है कि लोग परेशान है। इधर मालवीय रोड सदर बाजार में बूढ़ापारा तक तथा कंकालीपारा होते हुए आमापारा चौक तक सुबह शाम लग रहा जाम कामकाजी लोगों के काम में रूकावट डाल रहा है। रायपुर सिनियर सिटीजन क्लब के अध्यक्ष पूर्व मुख्य अभियंता मप्र शासन एचसी शुक्ला एवं मार्निंग ओल्ड क्लब के मेंबर कन्हैया जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री एवं नगर निकाय मंत्री अरूण साव एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहर की सड़कों को पुन: डामरीकृत करने के लिए निवेदन किया है।
संदीप
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment