
(रायपुर) शहर के बाजारों में छाई दीपावली की खुमारी
- 06-Nov-23 07:17 AM
- 0
- 0
रायपुर, 06 नवंबर (आरएनएस)। दीपावली पर्व को लेकर राजधानी रायपुर के बाजारों में जोरदार रौनक देखी जा रही है। शहर के मालवीय रोड, चिकनी मंदिर, बंजारी रोड, गोलबाजार, शास्त्रीबाजार, पंडरी, सदरबाजार जैसे प्रमुख बाजारों में जमकर त्योहारी ग्राहकी हो रही है। इसके चलते व्यापारी वर्ग भी खुश है।
दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक करीब एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हो गई थी। दीपोत्सव के लिए अब बाजार और व्यापार जोर पकड़ चुका है। सुबह से लेकर देर रात तक उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ से बाजार में भी रौनक छा गई है। शहर के सदरबाजार, मालवीय रोड में देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है। शहर के रेडिमेट कपड़ों के शो रूम सुबह से ही ग्राहकों के आने से गुलजार बना हुआ है। इसी तरह धनतेरस के लिए भी लोग एडवांस में जेवर आदि बुक करा रहे हैं। शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी ग्राहकों की अच्छी एप्रोच देखी जा रही है। शहर के अधिकांश ऑटो डीलरों के यहां धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है। लोग अपने-अपने मनपसंद वाहन के लिए काफी पहले से बुकिंग करा चुके हैं और धनतेरस में इसकी डिलवरी लेने वाले हैं। शहर के कई सराफा कारोबारी भी एडवांस बुकिंग में काम कर रहे हैं। इसके तहत बुकिंग वाले दिन के रेट में ही सोनेव चांदी के जेवर डिलीवर किए जाते हैं। दूसरी ओर इलेक्ट्रानिक दुकानों में भी रंगीन झालरों की डिमांड दिनों-दिन बढ़ रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजार में रंगीन झालरों की कई वैरायटियां डिमांड में बनी हुई है। हर बार की तरह इस बार भी व्यापारी और ग्राहक दोनों वर्ग ने मेड इन चाइना का बहिष्कार कर दिया है। इसके अलावा सजावटी सामानों, रंगोली, डिजाइनर दीयों की खरीदी शुरू हो गई है।
डीके-
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...