(रायपुर) 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे अमित शाह, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होंगे
- 21-Sep-25 07:37 AM
- 0
- 0
रायपुर, 21 सितंबर (आरएनएस)। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 4 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और बस्तर के प्रसिद्ध दशहरा उत्सव में हिस्सा लेंगे। वे विशेष रूप से मुरिया दरबार में शिरकत करेंगे, जो इस 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक आयोजन का केंद्रीय हिस्सा है। बस्तर दशहरा, जो जगदलपुर में आयोजित होता है, आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों से जुड़ा 600 वर्ष पुराना उत्सव है। यह नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की शांति और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने कहा, शाह का यह दौरा बस्तर के लिए ऐतिहासिक होगा। बस्तर अब नक्सलवाद की गिरफ्त से मुक्त होकर शांति और खुशी से अपने त्योहार मना रहा है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 19 सितंबर को दिल्ली में शाह से मुलाकात कर यह निमंत्रण दिया था, जिसमें मां दंतेश्वरी की पवित्र छवि भी भेंट की गई। शाह ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे 75-दिवसीय मुरिया दरबार में भाग लेंगे। यह दौरा राज्य सरकार की नक्सल-मुक्ति अभियान की सफ लता को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करेगा।
एसएस
००००
Related Articles
Comments
- No Comments...