(रायपुर )क रुपए में करती हैं जरूरतमंद दुल्हनों का ब्राइडल मेकअप

  • 22-Sep-25 01:21 AM

- नि:शुल्क ही काटे जाते हैं दिव्यांगों के बाल और नाखून

रायपुर, 22 सितंबर,(आरएनएस )।  पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कई तरह के कार्य किए जाते हैं जैसे भोजन सेवा, वस्त्रदान, रक्तदान सामाजिक कार्यक्रम आदि। मगर राजधानी रायपुर में एक ऐसी महिला भी हैं जिन्होंने पैसों की लालच किए बगैर ना सिर्फ महिलाओं और युवतियों को रोजगार करना सिखाया है, बल्कि समाज के विशेष लोगों के सौंदर्य को भी संवारा है। जी हां हम बात कर रहे हैं तात्यापारा की मंजू का।   37 वर्षों से मंजू न सिर्फ एक छोटे से ब्यूटी पार्लर को संभाला है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की राह पर भी अग्रसर भी किया है। मंजू अब तक 55 से अधिक लड़कियों को बिना कोई फीस लिए प्रशिक्षित कर चुकी हैं, जिससे उनकी जिंदगी में उम्मीद की नई किरण जगी है। मंजू का मानना है कि हर लड़की को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलना चाहिए, चाहे उसके पास आर्थिक संसाधन हों या नहीं। 1 रूपए में दुल्हन का श्रृंगार पंद्रह वर्षों पूर्व यानि 2010 में मंजू ने 1 रूपए में दुल्हन सजाने की पहल शुरू की। इसके तहत बीपीएल कार्ड या स्थानीय सामाजिक संगठनों की अनुशंसा पर अब तक वे 30 से अधिक गरीब दुल्हनों को प्रतीकात्मक रूप से 1 रुपए लेकर उन्हें उनके खास दिन पर सजाया है। इतना ही नहीं कुछ गरीब कन्याओं को उन्होंने उपहार भी दिए हैं। दिव्यांग और बुजुर्गों की सेवा मंजू लगातार पीड़तों की सेवा को अपना धर्म समझती हैं। इसलिए नियमित रूप से अपने  सहयोगियों के साथ दिव्यांग शाला और वृद्धाश्रम जाकर वहां की महिलाओं, बच्चों के बाल-नाखून काटती हैं। इसके लिए कोई अनुदान या फीस भी नहीं लेती हैं।
त्रिपाठी




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment