(रायपुर )दुनिया में यूवाओं को कोई देश है तो वह भारत देश है -सीपी जोशी

  • 19-Sep-25 12:42 PM

रायपुर। 19 सितबंर (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सी.पी. जोशी ने कहा है कि आज दुनिया को कोई युवा देश है तो वह भारत है। हमारी युवा शक्ति और इस देश की प्रचुर सम्भावनाओं को देखते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अनेक कार्यक्रमों की रचना कर आने वाले तीन महीनों में इन्हें पूरा किया जाएगा।  जोशी शुक्रवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।भाजपा सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के निमित्त विशेषकर महिला और युवा उद्यमियों के लिए सम्मेलन से लेकर अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। आने वाले तीन महीनों में इन कार्यक्रमों को प्रदेश, जिला और मण्डल की टोलियाँ मूर्तरूप देने का काम करेगी।  जोशी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री  मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करेगा। इस दृष्टि से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो प्रस्तावना रखी है, उसे आत्मसात् करने का काम भारत की सरकार प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में कर रही है। इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर इससे देश का हर नागरिक जुड़े, यह हमारा लक्ष्य है। शुक्रवार को राजधानी में हुई कार्यशाला की चर्चा करते हुए  जोशी ने कहा कि प्रमुख रूप से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत 'हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशीÓ को लेकर भाजपा देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है। आगामी 25 सितम्बर से लेकर 25 दिसम्बर, 2025 तक देशभर में अनेक कार्यक्रम होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य देश में 85 प्रतिशत दैनिक उपयोग व खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर स्वदेशी का आग्रह करना है।भाजपा सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक  जोशी ने कहा कि यह देश आजादी से पूर्व आत्मनिर्भर था। सन् 1720 में हमारी अर्घ-व्यवस्था 18 फीसदी थी, लेकिन आजादी के बाद जैसी परिस्थितियाँ बनीं, वह देश ने देखी है। पर अब पिछले 10-11 वर्षों में इस देश से अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत बड़ी-बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। 1947 के बाद इस देश ने गेहूँ आयात होते भी देखा है, सोना गिरवी रखते हुए भी देखा है, इस देश की अर्थ-व्यवस्था भी देखी है, इस देश का दिशा-चक्र भी दुनिया पर निर्भर होते भी देखा है। लेकिन पिछले 10-11 वर्षों में चाहे चावल का निर्यात हो, चाहे गेहूँ का उत्पादन हो, चाहे दुग्ध उत्पादक का मुद्दा हो, दुनिया में सिरमौर आज भारत ही बन रहा है। सेमी कण्डक्टर चिप से लेकर मोबाइल उत्पादन तक, चन्द्रयान से लेकर आदित्य यान, ब्रह्मोस से लेकर आकाश गंगा व तेजस जैसे फाइटर प्लेन, रक्षा क्षेत्र में 34 गुना निर्यात इस बात का प्रमाण हैं कि आज भारत हर क्षेत्र में नए-नए आयाम गढ़ रहा है। पिछले 10 वर्षों में इंटरनेशल मॉनीटरी फण्ड के अनुसार देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।ाजपा सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक  जोशी ने जीएसटी कर-सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार इस बात के लिए भी व्यक्त कर रहा है कि जीएसटी रिफॉम्र्स करके देश की जनता को बहुत बड़ी राहत देने का काम  मोदी ने किया है। चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इनमें कृषि, स्वास्थ्य, जीवन बीमा जैसे अनेक क्षेत्रों में जीएसटी को 0 से 5 प्रतिशत कर दिया गया है। ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में 10 फीसदी का आर्थिक लाभ देश की जनता को मिलेगा और व्यापार-व्यवसाय का संचालन सरलीकृत होगा। टैक्स में जो बचत होगी, वह राशि कहीं-न-कहीं खर्च होगी तो इससे खपत बढ़ेगी और उत्पादन भी बढ़ेगा। इससे देश की जो अर्थ-चक्र तेज गति से बढ़ेगा।पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन और प्रदेश उपाध्यक्ष व आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रदेश संयोजक सांसद रूपकुमारी चौधरी भी उपस्थित थीं।

-----------------




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment