(सुकमा) बस्तर ओलम्पिक 2025-प्रतिभा का महासंग्राम, पंजीयन प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक

  • 25-Sep-25 12:28 PM

युवा प्रतिभागी ख़ुद ही कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन
    
सुकमा/  25 सितबंर (आरएनएस )।  बस्तर की खेल प्रतिभा को निखारने और युवाओं को मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पंजीयन 22 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। शासन के द्वारा क्यूआर कोड और पंजीयन लिंक: द्धह्लह्लश्चह्य://ह्म्4द्वष्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ/ड्ढड्डह्यह्लड्डह्म्ह्रद्य4द्वश्चद्बष्ह्य2025 जारी किया गया है। प्रतिभागी अपनी सुविधानुसार पंजीयन कर सकते हैं।
मुख्य आकर्षण
प्रतियोगिता विकासखण्ड से संभाग स्तर तक तीन चरणों में होगी।
खेल: एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल व रस्साकसी (महिला वर्ग)।
जूनियर और सीनियर वर्ग में मुकाबले।
नक्सल हिंसा से दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिभागी सीधे संभाग स्तर पर भाग ले सकेंगे।
शासन की मंशा
यह आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर की नई उड़ान है। इसका उद्देश्य युवाओं को बड़े मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और बस्तर की सकारात्मक पहचान देश-दुनिया में स्थापित करना है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment