
2035 तक स्पेस स्टेशन स्थापित हो, 2040 तक चंद्रमा पर मानव भेजा जाए, पीएम मोदी का वैज्ञानिकों से आह्वान
- 17-Oct-23 01:27 AM
- 0
- 0
नई दिल्ली ,17 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने नए लक्ष्यों के तहत वीनस ऑर्बिटर मिशन और मंगल लैंडर पर काम करने के लिए भी कहा। साथ ही कहा गया कि भारत को 2040 तक चंद्रमा पर एक आदमी भेजने और 2035 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखना चाहिए। क्करूह्र ने बताया कि भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 2025 में होने की संभावना है। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने ढ्ढस्क्रह्र के वैज्ञानिकों से कहा कि हमें 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर मानव भेजने की योजना पर काम करना चाहिए। क्करू ने वीनस ऑर्बिटर मिशन और मार्स लैंडर पर भी काम करने को कहा। भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों के भविष्य पर एक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों से अंतरग्रहीय मिशनों की दिशा में काम करने का आह्वान किया, जिसमें एक वीनस ऑर्बिटर मिशन और एक मंगल लैंडर शामिल होगा।
00
Related Articles
Comments
- No Comments...