CM भगवंत मान का बिक्रम मजीठिया से सवाल, 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों के बारे में बताओ, नहीं तो…

  • 01-Dec-23 12:26 PM

चंडीगढ़ 01 Dec, (Rns)- एक तरफ शिअद नेता बिक्रम मजीठिया बार-बार मान सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजीठिया से सवाल पूछते हुए कहा कि 5 दिसंबर तक मजीठिया अरबी घोड़ों के बारे में बताएं। मान ने कहा कि अगर जवाब नहीं दिया तो मैं खुद मीडिया के सामने बताऊंगा। सीएम ने कहा कि बिक्रम मजीठिया के पास कोई उपलब्धि नहीं है, सिर्फ वे सुखबीर बादल के साले हैं।

चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र देने के मौके पर उन्होंने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को घेरा। भगवंत मान ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि बात 1957 की है। तब भारत में वोटिंग के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अरब देशों के दौरे पर गया था। उस प्रतिनिधिमंडल को अरब नस्ल के घोड़े दिए।

प्रतिनिधिमंडल में बिक्रम मजीठिया के पूर्वज सुरजीत सिंह मजीठिया भी थे। वह घोड़े मेरठ पहुंचने थे, कुछ दिनों बाद  अरबी राजे ने दूतावास को फोन करके घोड़ों के बारे में पूछा। अधिकारियों को पता चला कि घोड़े यहां नहीं आए हैं। राजा की नाराजगी पर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सुरजीत सिंह मजीठिया से इस्तीफा मांग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अगर कोई महान व्यक्ति मेरठ जाता है तो लोग कहते हैं कि घोड़ा चोर आ गए। मजीठिया के परिवार ने यह इज्जत बनाई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment