Author: tarun sardar
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत अग्रणी बैंक ने शुक्रवार को खाताधारकों के लिए वृहद शिविर आयोजित किया। इस दौरान 1.96 करोड़ रुपये लाभार्थियों को वितरित किए गए। शुक्रवार को शिविर का आयोजन रामपुर रोड स्थित एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा ने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए लाभार्थियों को वित्तीय संपत्ति का लाभ देने के लिए आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही। साथ ही लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। लीड बैंक जिला प्रबंधक चिराग पटेल ने बताया कि जिले के बैंक ग्राहकों की दावाहीन खातों की कुल…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। बोरागांव निवासी बसंती देवी शाही की मौत मामले का खुलासा न होने पर मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि दो नवंबर की सुबह बोरागांव निवासी बसंती देवी शाही का शव आंगन में मिला था। परिजनों ने हत्या का मुकदमा नाचनी पुलिस थाने दर्ज किया गया है,अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 18 नवंबर से थाने का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर के पीएमश्री एसडीएस जीआईसी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को बाल दिवस पर स्कूली बच्चों ने निंबध प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, बोरी दौड़, चम्मच दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नवीन चंद्र जोशी, बहादुर बिष्ट,गणेश दत्त शर्मा,इंदुबाला वर्मा,मनीषा वर्मा,राजेंद्र राम सहित अन्य शिक्षक,छात्र-छात्राएं व बीएड प्रशिक्षु शामिल रहे।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एशियन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी। बताया कि यह एक प्रकार की साइबर धोखाधड़ी है, जिसमें ठग वीडियो या फोन कॉल के जरिए खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं सचिव ने ऐसे कॉल आने पर तुरन्त पुलिस से सम्पर्क करने को कहा। साथ ही सचिव ने बच्चों को नालसा (जनजातीय अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन) योजना 2015 के बारे में भी बताया।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ ने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। शुक्रवार को चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आवाजाही करते हैं। मुख्य गेट के सामने स्पीड ब्रेकर न होने से लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कहा कि गेट के पास स्पीड ब्रेकर बनने से वाहनों की गति धीमी होगी तो आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने नशामुक्ति को जागरूकता रैली निकाली। शुक्रवार को संस्था से जुड़े सदस्यों और जीआईसी सातशिलिंग के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में रैली निकालकर आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान के बारे में जानकारी दी और जीवन में नशा से दूर रहने को प्रेरित किया। बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रेमा सुतेरी ने बच्चों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। यहां गिरीश चंद्र, प्रधानाचार्या आशा बोहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। एसएसबी 55 वीं बटालियन ने जौलजीबी मेले में दो जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। शुक्रवार को बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बल की कार्यप्रणाली, सीमांत सेवा, भर्ती प्रक्रिया, महिला सशक्तिकरण, युवा प्रशिक्षण, आपदा राहत कार्यों व विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदान करना है। इसके साथ ही बटालियन के ओर से एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। फिल्म में एसएसबी के विविध अभियानों, सीमांत ग्रामों में किए जा रहे विकास कार्यों जैसे वाइब्रेंट विलेज का विकास, भारत-नेपाल सीमा पर शांति व सद्भाव बनाए रखने की…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर के मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के छात्रों ने पांचवीं राष्ट्रीय मथाई मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में दस स्वर्ण व दो कास्य पदक जीते है। कोच आनंद सिंह चुफाल ने बताया देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित चैम्पियनशिप में छात्र सूरज खर्कवाल, प्रियांशु खर्कवाल, दीपांशु पानू, कृष्णा कुमार, विनोद सिंह, नमन जंगपांगी, मुदित चुफाल, मलय चुफाल, प्रियांशु पाठक, लोकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। अंकित जंगपांगी और ओमकार नेवे ने भी कांस्य पदक जीता। बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सूरज का चयन थाईलैंड में आयोजित साउथ एशियन चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। छात्रों…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल पुलिस ने गैठना गांव में जागरूकता शिविर लगाया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आमजन को साइबर क्राइम, यातायात नियमों की जानकारी, नशे के दुष्परिणाम व जनहित में प्रचलित पोर्टलों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आमजन से साइबर अपराध की सूचना उनके हेल्पलाइन नम्बर में देने को कहा।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस टीम सतर्क मोड में है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर बीते रोज पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजन से बिना सत्यापन किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर न रखने, भ्रामक व अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित न करने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि व व्यक्ति को देखने पर उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को देने को कहा।
