जगदलपुर, 10 नवंबर (आरएनएस)। नगर में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के पुत्र के विवाह समारोह में प्रदेश के अनेक बड़े कांग्रेस नेता जगदलपुर पहुंच रहे हैं।छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कई अन्य बड़े नेता जगदलपुर पहुंच रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज विगत दो दिनों से इस समारोह में उपस्थित हैं।सूत्र बताते हैं कि इन बड़े नेताओं और बस्तर के अन्य नेताओं के बीच संगठन को लेकर महति चर्चा हो सकती है।
0

