Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। सीमांत के देवदार गांव की एक महिला ने पशु पालन विभाग व वेग वृद्धि परियोजना की सहायता से स्वरोजगार की शुरूवात कर दो लोगों को रोजगार से जोड़ा है। किरन देवी ने विभाग की सहायता से गांव में सौ बकरी व पांच बकरों के लिए एक यूनिट स्थापित की। जिसमे किरन ने राजस्थान के भीलवाड़ा से लाये सिरोही नस्ल की 30 बकरियों व 5 नर बकरों को रखा है। उनके इस प्रयास से स्थानीय पशुपालकों को सिरोही नस्ल की बकरियों के साथ ही डेंगू के मरीजों को बकरी का दूध भी उपलब्ध हो रहा है। सीवीओ डॉ.…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर के लिंठूयड़ा वार्ड के लोग बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद राहुल लुंठी ने इस संबंध में बीते रोज यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल और जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी को ज्ञापन दिया। पार्षद लुंठी ने कहा कि वार्ड के विभिन्न स्थानों में बिजली के पोल न होने से रात के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि रात में अंधेरा होने से वन्य जीवों का भी खतरा बना हुआ है। लुंठी ने कहा कि तीन माह पहले वार्ड में ढाई इंच की पेयजल लाइन…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। डीडीहाट में अभिलाषा एकेडमी में 21 से 23 नवंबर तक बच्चों के लिए व्यक्तित्व विकास एवं रंगमंचीय शिक्षण को लेकर कार्यशाला होगी। अभिलाषा समिति के निदेशक डॉ. किशोर कुमार पंत ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रंगकर्मी ललित पोखरिया तीन दिनों तक अभिनय, संवाद-कला, भावाभिव्यक्ति, समूह गतिविधियाँ, माइंड-एक्सरसाइज और रचनात्मक अभ्यास सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताऐंगे।
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसडीआरएफ सरियापानी अल्मोड़ा की टीम ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को आधुनिक आपदा उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न उपकरणों के उपयोग, सुरक्षा मानकों और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता पर विशेष जोर दिया गया। एसडीआरएफ टीम ने कटिंग टूल, हाइड्रोलिक उपकरण, लाइफ जैकेट, रोप रेस्क्यू गियर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि समय पर और तकनीकी रूप से सही तरीके से उपकरणों…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने किया। शिविरों की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमानÓ के साथ हुई। राजकीय इंटर कॉलेज दौलाघाट में छात्रों ने स्वागत गीत और बाल दिवस पर आधारित गीत प्रस्तुत किए तथा विद्यालय परिसर में रैली भी निकाली गई। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज बसर में निबंध, ड्राइंग, क्विज़…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखंड के निर्देशों के तहत जनपद के सभी राशन कार्डों और यूनिटों की ई-केवाईसी 30 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना आवश्यक है। उन्होंने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी कर लें। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण न होने पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट के पहले दौरे पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और दायित्वधारी गंगा बिष्ट ने माल्यार्पण कर राजेन्द्र सिंह बिष्ट का स्वागत किया। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की समीक्षा…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। रानीखेत की भयेडी पम्पिंग योजना के सुचारु संचालन को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन गुरुवार देर शाम प्रशासन और जल निगम द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात ने बताया कि योजना की प्रगति पर प्रशासन की निरंतर निगरानी और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट और तहसीलदार अनशन स्थल पहुंचे। यहां जल निगम रानीखेत के अधीक्षण अभियंता अशोक कटारिया और अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा के साथ अनशनकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत वार्ता की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भयेडी पम्पिंग…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए जाने के बाद गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस कार्यालय सभागार में यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस उपाधीक्षक ने यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि नगर में यातायात नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्य बाजार क्षेत्र, पार्किंग स्थलों और नो-एंट्री जोनों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में ‘भारतीय हिमालयी क्षेत्र–2047 : पर्यावरण संरक्षण और सतत सामाजिक-आर्थिक विकास’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय हिमालयी सम्मेलन जारी है। गुरुवार से शुरू हुए इस सम्मेलन में हिमालयी राज्यों से आए वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, शोधकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य वर्ष 2047 तक हिमालयी क्षेत्र के लिए साझा और टिकाऊ विकास रोडमैप तैयार करना है। दूसरे दिन की शुरुआत प्लेनरी सत्र–ढ्ढढ्ढढ्ढ ‘हिमालयी युवा शोधकर्ता मंच – हिमालय को भविष्य से जोडऩा’ से हुई। इस सत्र की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त…
