Author: tarun sardar

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बिहार में एनडीए की जीत को मोदी सरकार के विकास और राज्य में डबल इंजन सरकार की सफलता की जीत बताया है। महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और सभी सहयोगी दलों को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनडीए ने विकास-केंद्रित नीतियों पर जोर दिया, जिससे बिहार में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में सुधार हुआ। महिलाओं को 10,000 रुपये की सीधी मदद और अन्य कल्याणकारी योजनाओं…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों को छात्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्र 30 नवम्बर से पहले अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर शैक्षणिक सत्र 2021 से 2024 तक के सभी शैक्षणिक दस्तावेज, क्रेडिट रिकॉर्ड और छात्रों की अपार आईडी से संबंधित डेटा को अनिवार्य रूप से डिजीलॉकर और एनएडी-एबीसी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाए। डॉ. रावत…

Read More

– गौचर मेले जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ ही स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाने में भी सहायक होते हैं : मुख्यमंत्री – गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार, जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं की। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत ग्राम हूपली में झलूड़ी से पल्याती तक मार्ग निर्माण किया जायेगा। बगीचा से धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग एवं मेला स्थल का विकास कार्य कराया जायेगा। ग्राम पय्या पौड़ी से नालालेख शिव मंदिर तक ट्रैक रूट निर्माण कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत कालापानी से दशरथ पर्वत कुण्ड तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी के अन्तर्गत…

Read More

– जब कार्य सराहनीय हों तो सराहना तो होनी ही चाहिए; अभिभावक बच्चों की रूचि न घटायें: विधायक राजपुर – जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा संस्करण-10; आज फिर 32 बालिका बनी नंदा-सुनंदा; शिक्षा पुनर्जीवित; 13 लाख के चेक वितरित; 31 स्कूली व 1 कालेज की बालिका की पढाई पुनर्जीवित – मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अब तक 90 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित; 32 लाख के चेक वितरित – परम संवदेना; वात्सल्य युक्त मरहम के साथ असहाय बालिकाओं को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता डीएम का प्रोजेक्ट ”नंदा-सुनंदाÓÓ देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। जिला कार्यालय परिसर देहरादून में आज प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी-बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज मसूरी स्थित ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित ”योगधराÓÓ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने, पैट्रिशियन ब्रदर्स की भारत में 150 वर्षों की सेवा-परंपरा तथा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा…

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस के अवसर पर डीपीएस दौलतपुर में शुक्रवार को रंगारंग एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद कक्षा एक से नौ तथा ग्यारह तक के विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। छात्रों ने शास्त्रीय, लोक और आधुनिक नृत्य शैलियों पर आधारित विविध पेशकशें प्रस्तुत कीं। बच्चों की प्रस्तुति, तालमेल, भाव और ऊर्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। एमडी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने विशेष असेंबली में आकर्षक प्रस्तुतियां दी। बाल दिवस पर बच्चों ने दौड़, रस्सीकूद, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रिंसिपल राखी गुरंग ने कहा कि बच्चों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा अच्छे संस्कार देना हर शिक्षक और अभिभावक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में शालू कटारिया, राखी सैनी और नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। धनपुरा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को 210 किलो मांस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इंतजार अली पुत्र अब्दुल सलाम निवासी सुल्तानपुर अमदपुर बताया है।

Read More