Login
Author: tarun sardar
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल द्वारा लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आम जनमानस और पर्यटकों के लिए बुधवार को छाया चित्र प्रदर्शनी ओर मूर्ति कक्ष का शुभारंभ किया गया। अधिक्षण पुरातत्वविद डॉ.मोहन जोशी, ग्राम प्रधान लाखामंडल वीना भट्ट ने मूर्ति कक्ष का रिबन काटकर उद्घाटन किया। डॉ.मोहन जोशी ने बताया कि मूर्ति शेड में लाखामंडल क्षेत्र में प्राप्त अनमोल और ऐतिहासिक प्रतिमाएं, शिवलिंग और अन्य धरोहरों को रखा गया है। विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर उत्तराखंड के स्मारकों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी देखने के लिए लाखामंडल और आसपास के…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने बुधवार को डायबिटीज के कारणों, शुरुआती लक्षणों और दीर्घकालिक प्रभावों की जानकारी साझा की। उन्होंने समय पर जांच, संतुलित पोषण और जीवन शैली में सुधार को इसके रोकथाम के मुख्य उपाय बताया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में वल्र्ड डायबिटीज वीक के तहत हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के डायबिटीज डिपार्टमेंट के डायरेक्टर और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य पर किया गया निवेश जीवन का सबसे लाभकारी निवेश हैं। उन्होंने असंतुलित आहार, निष्क्रिय दिनचर्या, तनाव और अव्यवस्थित जीवन शैली आदि को डायबिटीज के…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू ) ने उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। उपनल कर्मचारियों के बीच पहुंचकर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल और कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल धरने में पहुंचे। प्रांतीय सचिव लेखराज ने कहा कि केंद्र कि सरकार ने चार मजदूर विरोधी श्रम सहिताएं बनाई हैं, जो श्रमिकों और कर्मचारियों को गुलामी कि ओर धकेल देगी। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और अन्य रेखीय विभागों की योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। महानिदेशक ने निर्देश दिए कि उद्यान विभाग की सभी विभागीय नर्सरियों को पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने सभी मुख्य उद्यान अधिकारियों को नर्सरी/राजकीय उद्यान पुनर्जीवन के लिए एक माह के अंतर्गत विस्तृत प्लान तैयार करने को कहा। महानिदेशक ने निर्देश दिए कि इन नर्सरियों को पुनर्जीवन देने के लिए जो प्लान बनाया जाए उसमें क्षेत्र…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। एडीजी वी मुरुगेशन ने देहरादून में चुनौती बन रही यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार को देहरादून पुलिस के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध मैनपॉवर का बेहतर तरीके से उपयोग करने को कहा। ट्रैफिक में सुधार के लिए अन्य विभागों के साथ मिलकर जो कार्य किए जाने हैं उनकी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पुलिस से ट्रैफिक में कम कोर्स का मुद्दा भी रखा गया है। जिस पर उन्होंने जल्द फोर्स बढ़ाने का आश्वासन दिया।
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं। बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। दुनिया के किसी भी…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए संचालित राज्य का प्रथम मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर, साधुराम इंटर कॉलेज, राजा रोड़ देहरादून का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल से इंटेसिव केयर सेंटर में बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिला प्रशासन की इस अभिनव एवं पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की। श्री राज भट्ट ने कहा कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी तरफ…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि इको सेंसेटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग सहित संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे नदी से सटे क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्रता से क्रियान्वित करें। मुख्य सचिव ने गैर-कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के खान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (स््रस्ष्टढ्ढ) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 में राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाए।…
