Login
Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,19 नवंबर (आरएनएस)। गंगोलीहाट पुलिस ने भंडारी गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लोगों को महिला व बाल सुरक्षा कानून, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड व यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से यात्रा करते समय हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने को कहा। साथ ही लोगों को नशे के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
रुद्रपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। रम्पुरा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्रा से मारपीट के विधायक शिव अरोरा बुधवार को परिजनों के साथ रम्पुरा चौकी पहुंचे और पुलिस व शिक्षा विभाग दोनों को कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि छह वर्ष की बच्ची के साथ शिक्षक द्वारा की गई मारपीट अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के रवैये को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने चौकी इंचार्ज को कहा कि बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाए। विधायक ने जिला शिक्षा…
पिथौरागढ़,19 नवंबर (आरएनएस)। जिला बाल कल्याण समिति की ओर से नशा व बाल विवाह की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी को देखने हुए अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान समय में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसकों लेकर बाल कल्याण समिति व एएचटीयू की संयुक्त टीम अन्तरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों में जाकर भी आमजन व बच्चों को जागरूक करेगी।
पिथौरागढ़,19 नवंबर (आरएनएस)। गंगोलीहाट पुलिस ने भंडारी गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लोगों को महिला व बाल सुरक्षा कानून, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड व यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से यात्रा करते समय हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने को कहा। साथ ही लोगों को नशे के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
पिथौरागढ़,19 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल पुलिस ने द प्रेशियस एकेडमी देवत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस विद्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बच्चों को गुड टच व बैड टच बारे में बताया। साथ ही बच्चों को वर्तमान समय में सोशल मीडिया में हो रही धोखाधड़ी व उनसे बचाव के उपायों को प्रति भी जागरूक किया। बच्चों को यातायात नियमो व नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई। यहां उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी, अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, कांस्टेबल अनन्त प्रसाद सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पिथौरागढ़,19 नवंबर (आरएनएस)। नगर में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आगामी दो दिसंबर को होगी। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में बैठक शुरू होगी। उन्होंने सभी सदस्यों और जिलास्तरीय अधिकारियों से बैठक में स्वयं हिस्सा लेने की अपील की है।
पिथौरागढ़,19 नवंबर (आरएनएस)। कनालीछीना पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर अंशाति फैलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को धारचूला निवासी हरीश चन्द्र सिंह शराब के नशे में गाली गलौच कर अशांति फैलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81(1) ए के तहत कार्रवाई की है।
पिथौरागढ़,19 नवंबर (आरएनएस)। सीमांत में निजी स्कूल संचालक शीतकालीन अवकाश के दौरान अभिभावकों से बस का पूर्ण किराया नहीं लेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर किसी स्कूल ने भी पूर्ण शुल्क लिया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर में बीते दिनों जाग उठा पहाड़ ने डीएम को ज्ञापन देकर शीतकालीन अवकाश के दौरान अभिभावकों से वाहन शुल्क न लेने की मांग उठाई थी। जिसके बाद विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए चालक-परिचालक के मासिक भत्ते के अनुरूप ही…
अल्मोड़ा,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना हवालबाग की ओर से बुधवार को ऑनलाइन मार्केटिंग विषय पर उद्यमियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में 25 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए योजना के मैनेजर इन्क्यूबेशन अरुण अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में गुणवत्ता आधारित उत्पाद तैयार करने वाले उद्यमियों के लिए ऑनलाइन बाजार बड़ी संभावना लेकर आया है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी बाजार में पहचान बनाने और व्यापार को स्थायित्व देने के…
अल्मोड़ा,19 नवंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने रबी फसलों और सब्जियों की उन्नत उत्पादन तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक खेती, जल संरक्षण उपायों और कृषि यंत्रीकरण पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद कोडिशिया ट्रेड फेयर कॉम्प्लेक्स, कोयंबटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और देश के 9.75 करोड़ किसानों…
