Author: tarun sardar
– बाल स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद गंभीर, एक जन-आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है सांस अभियान: स्वास्थ्य सचिव देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित ‘सांस अभियान (स्शष्द्बड्डद्य ्र2ड्डह्म्द्गठ्ठद्गह्यह्य ड्डठ्ठस्र ्रष्ह्लद्बशठ्ठ ह्लश हृद्गह्वह्लह्म्ड्डद्यद्ब5द्ग क्कठ्ठद्गह्वद्वशठ्ठद्बड्ड स्ह्वष्ष्द्गह्यह्यद्घह्वद्यद्य4) 2025–26Ó का राज्य स्तरीय शुभारंभ विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) डोईवाला, देहरादून में किया गया। यह कार्यक्रम बाल स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को निमोनिया से बचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुराधा पाल (आईएएस),…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने स्नेह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट किया और शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और कठिन परिश्रम से देश और प्रदेश दोनों…
बॉलीवुड प्रेमियों के लिए खास पल है क्योंकि अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 का नया सांग आखिरी सलाम रिलीज़ कियाहै। यह गीत प्यार, जुदाई और दिल के दर्द को इतनी खूबसूरती से दर्शाता है कि इसे सुनते ही भावनाओं की लहर उठ जाती है। सोशल मीडिया परअजय ने इसे शेयर करते हुए लिखा, शायद आखिरी सलाम ही मोहब्बत का अंजाम होता है, जो गीत की भावनात्मक गहराई को बयां करता है। गीत में अजय देवगन के किरदार आशीष और रकुल प्रीत सिंह के किरदार आयशा के बीच की नाजुक भावनाओं को मार्मिक तरीके…
फिल्म गुस्ताख इश्क का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा लीड रोल में हैं। वहीं, नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदार अदा कर रहे हैं। यह रोमांटिक फिल्म है। ट्रेलर में विजय वर्मा का शायराना अंदाज नजर आया है। पूरे ट्रेलर में खूबसूरत शायरी सुनने को मिलती हैं, जो फिल्म की थीम से मेल खाती हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। कहानी पुरानी दिल्ली में सेट है। नसीरुद्दीन शाह एक नामी शायर के किरदार में नजर आए हैं। फातिमा सना शेख उनकी बेटी के रोल में हैं। विजय वर्मा शायरी सीखने नसीरुद्दीन…
कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती 4 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। धमाकेदार ट्रेलर और चार्टबस्टर हिट पकड़ पकड़ के बाद, मेकर्स वेवबैंड प्रोडक्शन ने अब फिल्म का एक और हाई-एनर्जी ट्रैक रसिया बालमा जारी कर दिया है। यह गाना फिल्म के जंगली और रंगीन मिजाज को पूरी तरह से कैप्चर करता है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यूके के शानदार और खूबसूरत लोकेशंस पर बड़े पैमाने पर फिल्माए गए इस गाने की खासियत यह है कि इसमें ओरिजिनल तिकड़ी रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब…
निर्देशक के. चंद्रू, नवीना सरस्वती सबाथम (2013) के बाद अपनी पहली फिल्म रिवॉल्वर रीटा के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ की तारीख, जो पहले 27 अगस्त 2025 तय की गई थी, अब 28 नवंबर 2025 कर दी गई है, जैसा कि निर्माताओं ने पुष्टि की। इस नए समय के कारण फिल्म त्योहारों के मौसम में सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर सकती है। इस कॉमेडी-एक्शन ड्रामा में कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं, जिनका साथ राधिका सरथकुमार, रेडिन किंग्सले, माइम गोपी, सेंद्रायन और अनुभवी स्टंट कोरियोग्राफर सुपर सुब्बारायन दे रहे हैं। तकनीकी टीम में छायाकार दिनेश कृष्णन बी,…
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्देशक दिनेश लेचुमनन की बहुप्रतीक्षित खोजी थ्रिलर थियावर कुलाई नाडुंगा, जिसमें अभिनेता अर्जुन और ऐश्वर्या राजेश मुख्य भूमिका में हैं, को अब यू/ए प्रमाण पत्र के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। निर्देशक दिनेश लेचुमनन ने अपनी एक्स टाइमलाइन पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें इसकी घोषणा की गई है। गौरतलब है कि फिल्म यूनिट ने घोषणा की है कि यह फिल्म इसी साल 21 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले फिल्म यूनिट द्वारा जारी किए गए एक टीजऱ ने प्रशंसकों और फिल्म…
फिल्म निर्माता करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर की दो किस्त ला चुके हैं, जिन्हें लोगों का बेशुमार प्यार मिला था। अब वह इस सीरीज की तीसरी किस्त पर काम कर रहे हैं, जो वेब सीरीज के रूप में रिलीज की जाएगी। इस सीरीज की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर शनाया कपूर को पहले ही तय किया जा चुका है। ताजा खबर है कि इस सीरीज में दिविक शर्मा की एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं उनके बारे में। आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में दिविक को देखा गया था। उन्होंने बॉबी देओल के बेटे सौमिक…
