Login
Author: tarun sardar
सिनेमा की जीवंत दुनिया में एक सितारा उभर कर आया है—निडर, दृढ़निश्चयी और स्व-निर्मित। युवा अभिनेत्री हेमा पोथाना अटूट आत्मविश्वास के साथ, अपने रास्ते की हर बाधा को पार करते हुए, फि़ल्मों में अपना सफऱ जारी रखे हुए हैं। अपनी सुंदरता, प्रतिभा और भावनात्मक गहराई के साथ, वह तेलुगु फि़ल्म उद्योग में एक उज्ज्वल भविष्य गढ़ रही हैं। कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो देने के बावजूद, उन्होंने दु:ख को शक्ति में बदल दिया और अपने जीवन को अपने हाथों से आकार दिया। विजयवाड़ा की रहने वाली हेमा अपने व्यक्तित्व के दो विशिष्ट मूल्यों—जिज्ञासा और साहस—को मज़बूती से…
कलर्स रियलिटी शो बिग-बॉस-19 ग्रैंड फिनाले की ट्रॉफी अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली है और जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली फरहाना भट्ट दूसरे नंबर पर रही हैं। शो के दौरान फराहाना को कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया। वहीं, घर के दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ाई और अपशब्द कहने पर सलमान से डांट भी पड़ी थी, लेकिन इतनी सारी लड़ाई और एक बार बिग बॉस से निकलने के बावजूद फराहाना दूसरे पायदान पर पहुंचीं। हालांकि, ट्रॉफी उनके नाम नहीं आई। फरहाना ने शो को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा जैकपॉट बताया। उन्होने कहा,…
चेहरे के खुले रोमछिद्रों से झुर्रियों और असमान बनावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे सीरम और क्रीम पर निर्भर रहने के बजाय आप प्राकृतिक टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये टोनर न केवल आपके चेहरे की सफाई कर सकते हैं, बल्कि रोमछिद्रों को भी कम कर सकते हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसे प्राकृतिक टोनर के बारे में बताते हैं, जो चेहरे की देखभाल में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा का उपयोग करें एलोवेरा में ऐसे गुण होते हैं, जो त्वचा को आराम देने और रोमछिद्रों को कम करने में मदद कर…
होंठों की देखभाल करना उतना ही जरूरी है, जितना चेहरे की। ठंड के मौसम में हवा में नमी की कमी के कारण होंठ सूखने और फटने लगते हैं। इसके अलावा कई बार शरीर में पानी की कमी और सही देखभाल न करने से भी होंठ रूखे, बेजान और फट जाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप 3 दिनों में अपने होंठों को मुलायम और कोमल बना सकते हैं। गुनगुना पानी पिएं ठंड के मौसम में होंठों को मुलायम और कोमल बनाने के लिए रोजाना गुनगुना पानी पिएं। शरीर में पानी की…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
नईदिल्ली,08 दिसंबर। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। अब 10 दिसंबर से दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले कीवी टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी, ऑलराउंडर नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर चोट के कारण बची हुई टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं। अनकैप्ड तेज गेंदबाज माइकल रे को टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के एक दिन बाद, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को…
नईदिल्ली,08 दिसंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने निजी जीवन में आए एक तूफान के बाद फिर से सामान्य स्थिति की ओर लौटने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने रविवार को संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी रद्द करने का ऐलान करने के बाद मैदान पर वापसी कर ली है। उन्होंने सोमवार को नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस अभ्यास की तस्वीर अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंधाना की अभ्यास की तस्वीर को भारतीय टीम की श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की घरेलू…
नईदिल्ली,08 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय एशेज सीरीज में हिस्सा ले रही है, जिसकी शुरुआती 2 टेस्ट के लिए मिचेल मार्श टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसी खबर है कि मार्श अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेल लिया है, जिससे उनका टेस्ट भविष्य अधर में लटक गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्श ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अपने साथी खिलाडिय़ों को बताया है कि वे अब केवल सफेद गेंद क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के…
आदि साई कुमार एक दिलचस्प और रोमांचक एंटरटेनर शम्भाला- ए मिस्टिकल वर्ल्ड लेकर आ रहे हैं। उगंधर मुनि द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस स्पेशल के तौर पर रिलीज़ हो रही है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया। पैन इंडिया स्टार प्रभास ने ट्रेलर रिलीज़ किया और मेकर्स को शुभकामनाएं दीं। ट्रेलर एक वॉइस ओवर से शुरू होता है और फिर दर्शकों को हज़ारों साल पहले भगवान शिव और एक खतरनाक राक्षस के बीच हुई एक भयानक लड़ाई की जड़ों में ले जाया जाता है। इस कॉस्मिक लड़ाई के दौरान, शिव का पसीना धरती…
संजय मिश्रा और महिमा चौधरी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादीÓ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। अब तक फिल्म के पोस्टर ही सामने आए थे, जिनको देखने के बाद फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खासज् 2 मिनट 50 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत संजय मिश्रा से ही होती है। फिल्म में संजय मिश्रा के बेटे बने मुरली (व्योम यादव) की शादी की बात होती है। इसके बाद व्योम को महक (पलक लालवानी) मिलती है,…
