Author: tarun sardar

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि इको सेंसेटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग सहित संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे नदी से सटे क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्रता से क्रियान्वित करें। मुख्य सचिव ने गैर-कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के खान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (स््रस्ष्टढ्ढ) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 में राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाए।…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड की राज्याधीन सेवाओं में शासन के द्वारा छ: माह की अवधि के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगाई गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार लोकहित में उ. प्र.अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखण्ड राज्य में यथा प्रवृत्त) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन इस आदेश के निर्गत होने के दिनांक से छ: मास की अवधि के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध की गई है।

Read More

रुद्रपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मेयर प्रत्याशी रहे मोहन खेड़ा के नेतृत्व में गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, परिमल राय, मोनिका ढाली, सोफिया नाज़, तरुण नेगी, रामकिशन सैनी, नवीन खेतवाल, विजय पुजारा, जगदीश कर्मकार,साजिद खान, अमित अरोड़ा, राजेश कुमार, मोहन कुमार, सुनील जडवानी, फरमान सिद्दीकी, दिलशाद, राकेश कोली,…

Read More

रुद्रपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशीली दवाइयों का गोदाम पकड़ा है। पुलिस ने नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।बीते 18 नवंबरको एसआई हेम चन्द्र तिवारी हे.कां. प्रमोद, चौकी प्रभारी बांसफोड़ान एसआई मनोज सिह धौनी व एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, हे.कां. दीपक कुमार व कां. हरीश के साथ टांडा चौकी से पैदल-पैदल टांडा तिराहे से होते हुए अलीगंज रोड से टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से टांडा बाग की तरफ जाने वाली सड़क पर गयेद्य जब वे हीना ब्यूटी पार्लर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति…

Read More

रुद्रपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। मेयर विकास शर्मा ने गांधी कॉलोनी स्थित दक्षिणेश्वर श्री हनुमान मंदिर परिसर में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। बुधवार को मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मूलभूत सुविधाओं में सुधार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मेयर ने कहा कि गांधी कॉलोनी क्षेत्र लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता…

Read More

रुद्रपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। प्रशासन की टीम ने शहर के बीचोंबीच बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। शहर के बीच बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर पर इन दिनों कवरिंग का काम चल रहा है। वार्ड 15 में कुछ लोगों ने नहर पर अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन ने 83 अतिक्रमण कार्यों को नोटिस देकर कब्जा खाली करने के चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटने पर बुधवार को एसडीएम गौरव पांडे की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण ध्वस्त करने का कार्य शुरू किया। जिससे…

Read More

रुद्रपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। विधायक शिव अरोरा ने कार्यालय पर जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। साथ ही जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्यायें सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उनका मौके पर निस्तारण किया। नाली, खड़ंजे, विद्युत पोल, वृद्धवस्था पेंशन, राशन कार्ड जैसी समस्या को लेकर लोग पहुंचे थे। वहीं विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से क्षेत्र के 60 लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान राजकुमार साह, राधेश शर्मा, पार्षद निमित्त शर्मा, पवन राणा, राजेंद्र राठौर, एमपी मौर्य, कैलाश राठौर, बीनू कुमार, सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य, शालनी…

Read More

रुद्रपुर,19 नवंबर (आरएनएस)। विधायक कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में में विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति में हमेशा याद रहेंगी। यहां नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, राम बाबू, ओम प्रकाश दुआ, सुनीता कश्यप, लियाकत अंसारी, दलीप बिष्ट, छोटू कोली, अशोक मित्रा, सैदुल रहमान,…

Read More