Author: tarun sardar
अल्मोड़ा,17 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला खनन न्यास की शासी परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में खनन न्यास के तहत विभागों के प्रस्तावित कार्यों को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में खनन न्यास से 3 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि को शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन विकास, खेल संवर्धन जैसे अनेक कार्यों में खर्च करने के प्रस्ताव पास हुए। इस बैठक में यह निर्णय हुआ कि खनन न्यास की धनराशि को चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन विकास एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में ही व्यय किया जाएगा। इस बैठक में यह तय किया गया कि…
अल्मोड़ा,17 नवंबर (आरएनएस)। आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष तथा महर्षि दयानंद सरस्वती की जन्म द्विशताब्दी के उपलक्ष्य में आर्य समाज अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि आयु के इस चरण में सुरक्षा, सम्मान और न्याय सभी का अधिकार है। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। दून अस्पताल में उपनल की हड़ताल और सोमवार को मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से लंबी लाइन पंजीकरण और बिलिंग में लगी है। मरीजों को एक डेढ़ घंटा लग रहा है।
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को उपनल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की मांगों के समर्थन में उपजिलाधिकारी सदर हरि गिरी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान सभी ने मांगें पूरी करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सीटू जिला महामंत्री लेखराज, पार्टी राज्य कमेटी के सुरेन्द्र सिंह सजवाण, शम्भू प्रसाद ममगाई, हिमांशु चौहान, उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन देहरादून ने 16 नवंबर को ओएनजीसी ऑफि़सर्स क्लब में सर सैयद दिवस 2025 मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. प्रो. तलत अहमद और विशेष अतिथि डॉ. एस. फारुक रहे। वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के शिक्षा व सामाजिक सुधारों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और दिल्ली हमले व कश्मीर हादसे में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन देहरादून ने 16 नवंबर को ओएनजीसी ऑफिसर्स क्लब में सर सैयद दिवस 2025 मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. प्रो. तलत अहमद और विशेष अतिथि डॉ. एस. फारुक रहे। वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के शिक्षा व सामाजिक सुधारों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और दिल्ली हमले व कश्मीर हादसे में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को उपनल कर्मचारियों को समर्थन देने परेड ग्राउंड के पास चल रहे धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार सहमत हो तो उनकी सरकार के दौरान तैयार किए गए फार्मूले से उपनल कर्मचारियों को नियमित कर सकते हैं। साथ ही कहा कि चार-पांच दिन में यह तय नहीं किया गया तो वह खुद दिन-रात उपनल कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठेंगे। नियमितिकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 10 नवंबर से आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को यहां यज्ञ किया। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। आशा रोड़ी रेंज के अंतर्गत चाय बागान क्षेत्र में लगातार लगाए जा रहे खड़कों ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र निवासी व पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य कुनाल गौड़ ने इस संबंध में मुख्य वन्यजीव वॉर्डन, उत्तराखंड को विस्तृत शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 24 अक्टूबर से लेकर अब तक कई बार चाय बागान की झाडिय़ों में खड़के मिल चुके हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह जाल जंगली जानवरों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं और ये किसी संगठित शिकारी गिरोह की ओर इशारा करते…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर चौहान ने कहा कि रंवाल्टा समुदाय को जौनसार की तर्ज पर एसटी आरक्षण दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यमुनोत्री को अलग जिला बनाने का संकल्प भी जल्द पूरा होगा। मनवीर चौहान ने सोमवार को नालापानी रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया कि यदि युवाओं का समर्थन मिला तो वह 2027 का विधानसभा चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 सालों से यमुनोत्री क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि रंवाल्टा क्षेत्र को आरक्षण की जरूरत…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार उपनल कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल कार्यवाही करे। सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में गोदियाल ने कहा कि सरकार को केवल छवि चमकाने की चिंता है। बाकी आम आदमी के दुखदर्द से उसे कोई सरोकार नहीं। गोदियाल ने कहा कि यदि वर्तमान सरकार में उपनल कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हुई तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले उपनल कर्मियों की मांगों को पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा। गोदियाल ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को केवल अपनी…
