0-भाजपा कार्यालय में फटाके फोड़े गए कार्यकर्ताओं ने मनाई जश्र
0-मुख्यमंत्री ने मिठाई खिलाकर कैबिनेट सहयोगियों को दी बधाई
रायपुर, 14 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की बिहार में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा में आज जश्र का महौल है। राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में फटाका फोड़ा गया और कार्यकर्ता नाचने लगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मोदी को बधाई दी है। कैनिटेट मंत्रियों ने भी कहा कि मोदी की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर जनता का विश्वास कायम है। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (एनडीए) को रुझानों में अजेय बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रीमण्डल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
राजधानी में आज कैबिनेट मीटिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव अपने सहयोगियों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाते देखे गए। इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने मोदी के नेतृत्व को सराह और कहा कि यह भाजपा की बढ़ती जन आस्था का प्रतीक है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जो बोलते हैं वे करते हैं। बिहार में उन्होंने विकास कार्य को प्राथमिकता देने का आश्वासन किया था। तेजी से विकास एवं निर्माण कार्य हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि भाजपा ने संगठित ढंग से काम किया तथा यह पार्टी की कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि एनडीए को अजेय बढ़ती मिली है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कांगे्रस की हार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी मेंं कितनी अंतर है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि बिहार राज्य में भाजपा की जीत पार्टी की जीत है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री और पवन साय ने भी जीत पर सभी बधाई दी है। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी कहा कि बिहार में विकास प्रमुख मुद्दा था, लोगों ने इस पर विश्वास किया। सरकार द्वारा शांति व्यवस्था बनी रही, लोग जंगल राज का सफाया हो गया है।
भाजपा के विधायक अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत ने भी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी की जीत हैं। मार्कफेड के अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि मोदी की गारंटी की जीत है, वे जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। इसलिए जनता ने उन्हें जीता दिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने भी भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी भाजपा के जीत पर मतदाताओं के प्रति अभार व्यक्त किया है। ज्ञात रहे बृहमोहन अग्रवाल बिहार में चुनाव प्रचार में गए हुए थे। बिहार में उनके युवा साथी चुनाव लड़ रहे हैं।
आर. शर्मा
०००

