रतलाम/झाबुआ 14 Nov, (rns) । मध्यप्रदेश के रतलाम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भीषण सड़क हादसा में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार महाराष्ट्र पासिंग की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव में जुट गई। मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है।
,
दरअसल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम और झाबुआ जिले की सीमा में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में एक 15 वर्षीय बच्चा और एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। यह दुर्घटना रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज से ठीक पहले शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे हुई। वाहन क्रमांक MH03 L 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़कर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
प्राथमिक सूचना के अनुसार, कार सवार जो कि मुंबई निवासी से दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे। इस हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है

