देवास 14 Nov, (Rns) । एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड डीएसपी की उनके घर में ही मौत हो गई। घटना शहर के विजयनगर इलाके की है जहां घर के बाहर बैठे रिटायर्ड डीएसपी की छत का छज्जा गिरने से मौत हो गई है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे को हटाकर डीएसपी के शव को बाहर निकाला गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना को देखते हुए देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, भारी पुलिस बल तथा जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे।

