देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं के लिए अपार अवसर मौजूद हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा सराहनीय पहल है। ये बात शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह ने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे धरोहर फेस्ट में शुक्रवार को कही। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि धरोहर फेस्ट सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सृजनशीलता, आत्मविश्वास और संस्कृतिगत मूल्यों को संजोने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सीआईएमएस द्वारा हर वर्ष 300 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क उच्च व चिकित्सा शिक्षा देने की पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने फेस्ट को विद्यार्थियों की रचनात्मकता और संस्कृति से जुड़ाव का मंच बताया। पद्मश्री डा. आरके जैन ने कहा कि उत्तराखंड का पहला नर्सिंग कॉलेज स्थापित करना गर्व का विषय रहा है और आज इसके विद्यार्थी देशभर के संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में निदेशक रमेश चंद्र जोशी, एमडी संजय जोशी, डॉ. सपना जोशी, कर्नल (सेनि) जेएस नेगी सहित 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

