नई दिल्ली 14 Nov, (Rns)- बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बिहार में एनडीए की जीत को सुशासन और विकास की जीत बताया है। हर तरफ समर्थकों का सैलाब, ‘मोदी-मोदी’ के गगनभेदी नारे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने खास गमछे को लहराना, चुनावी राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर में उनकी यात्रा की यादगार यादें बन गईं।
दरअसल शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ, जहां उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के समय उत्साही समर्थक उमड़ पड़े। गर्मी और उमस भरे मौसम में उमड़े जनसमर्थन से अभिभूत प्रधानमंत्री मोदी ने आभार प्रकट करते हुए भीड़ की ओर अपना गमछा लहराया। वीडियो में, प्रधानमंत्री मोदी लगभग 30 सेकंड तक उत्साहित भीड़ के सामने मधुबनी प्रिंट वाला गमछा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे छपरा में अपनी रैली के लिए रवाना हो गए । हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी बिहार में ऐसा करते दिखे हों। अगस्त में, औंटा-सिमरिया पुल के उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर गमछा लहराया था।
बिहार में एनडीए की जीत पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।”
उन्होंने लिखा, ”एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।” हां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।”

