नई दिल्ली 14 Nov, (Rns) । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के लिए आवश्यक आंकड़े 122 को आसानी से पार कर लिया है । भाजपा ने बाकी सभी पार्टियों की तुलना में बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सर्वाधिक 27 सीटों पर आगे है जबकि 64 सीटों पर जीत हासिल की है। दूसरे नंबर की पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) है, जो 84 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 45 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 25 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 14 सीट पर जीत हासिल की है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 2 सीट पर जीत हासिल की है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी एवं बिहार में विपक्षी महागठबंधन का प्रमुख दल कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर आगे है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

