भोपाल 14 नवंबर (आरएनएस)।ग्राम पंचायत फंदाकलां एवं खजुरी सड़क, जनपद पंचायत फंदा में आज मिशन ज़ीरो वेस्ट ग्राम पंचायत पहल (जिला पंचायत भोपाल एवं सार्थक संस्था) के तहत स्वच्छता जागरूकता हेतु व्यापक आईईसी सूचनाशिक्षा और संचार की गतिविधियां संचालित की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला भोपाल की गतिविधियों में बीएसएस कॉलेज भोपाल के सोशल वर्क विभाग के 25 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों को अतुल विश्वकर्मा एवं पीयूष सर द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
छात्रों द्वारा गाँव में सहभागी ग्रामीण आंकलन (पीआरए) गतिविधियाँ, ट्रांसेक्ट वॉक एवं राम मंदिर चौराहे पर ग्रामीणों की सहभागिता से सामाजिक मानचित्र तैयार किया गया। गाँव भ्रमण के दौरान समुदाय के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान पंचायती राज संस्था (पीआरआई) के सदस्यों, सरपंच प्रतिनिधि एवं सचिव से भी संवाद स्थापित किया गया तथा जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी, जिला समन्?वयक एवं ब्?लॉक समन्?वयक कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
सार्थक संस्था की परियोजना प्रबंधक महक तथा समन्वयक अक्षिता,अविनाश और गजेन्द्र की टीम ने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया।

