भोपाल 14 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाई गई जूते, चप्पल, सब्जी आदि की दुकानों व दुकानों के बाहर रखा सामान व आवागमन में बाधक चार पहिया वाहनों, लोडिंग आटो के अलावा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड आदि हटाए और ठेले, काउंटर, बांस की चैली व पिंच्चियां, बैंच, स्टैण्ड बोर्ड, कांटे, कैरेड, टेबिल, स्टूल आदि सहित बड़ी मात्रा मे विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को जे.के. हास्पिटल, ललिता नगर मार्केट, निर्मलादेवी गेट, कोलार डीमार्ट चौराहा, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, भदभदा मण्डी, पत्रकार कालोनी, राहुल नगर, बांसखेड़ी, 11 नम्बर स्टॉप, सांई बोर्ड, मालवीय नगर, एम.पी. नगर जोन-1, जांटखेड़ी, बुधवारा, गिन्नौरी, भोपाल टाकीज, संगम टाकीज, हमीदिया रोड, नादरा बस स्टेण्ड, छोला गरीब नगर, नई जेल रोड, करोंद हाउसिंग बोर्ड, करोद चौराहा, भानपुर, षिव नगर 80 फीट रोड, जिंसी चौराहा, शब्बन चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर लगाई गई सब्जी, जूते, चप्पल आदि की दुकानों को हटाया और अनेक स्थानों पर दुकानों के बाहर रखा सामान, बांसखेड़ी में अतिक्रमण कर रखी गई बांस की 15 चैलियां व 01 बंडल पिंच्ची का जप्त किया साथ ही अनेक स्थानों से 09 ठेले, 02 बैंच, 02 स्टूल, 02 टेबिल, 02 कांटे, 01 काउंटर, 02 कैरेड, 01 लाईट सहित अन्य प्रकार की सामग्री जप्त की। निगम अमले ने आवागमन में बाधक वाहनों को हटाने की कार्यवाही करते हुए एम.पी.नगर जोन-01 क्षेत्र से 08 चार पहिया वाहन, भदभदा क्षेत्र से 30 लोडिंग आटो भी हटाने की कार्यवाही की।

