दतिया 14 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे द्वारा आज शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल तगा पहुंचकर बच्चों के साथ समय व्यतीत कर हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा अधिकारीगणों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कलेक्टर वानखडे द्वारा बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक एवं सामाजिक जरूरतों की जानकारी ली तथा उनकी जिज्ञासाओं को स्नेह पूर्वक सुना। आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र, छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए कलेक्टर वानखडे ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें सभी ने बड़चड़ कर भाग लिया। बच्चों के बीच आनंद का माहौल रहा और सभी आयोजन खूब लुफ्त उठाया।
कलेक्टर वानखडे द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने वेहद ही सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया है इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मन अभिभूत हो गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों द्वारा कलेक्टर वानखडे से पूंछा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए क्या करना पड़ता है। इस पर उन्होंने कहा कि मेहतन के सिवाए सफला का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। जब आप स्कूल आते है तो केवल पढ़ाई ही नही सिखते बल्कि आचार-विचार और जीवन को सही दिशा देना भी सिखते है। शिक्षक हमे बताते है कि आगे कैसे बढऩा है और क्या करना है। इसलिए अपने शिक्षक को सम्मान दें एवं उनके द्वारा सिखाये गए पाठों को जीवन में उतारें।
उन्होंने कहा कि मेहनत को अपनी आदत बनायें एवं आस-पास के क्षेत्र में सफल हुए व्यक्ति से प्रेरणा लें। उन्होंने बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए शुभकांमनाएं देते हुए कहा कि मैं आशा करता हूॅ कि एक दिन आप में से कोई कलेक्टर बनकर इसी मंच पर बाल दिवस कार्यक्रम या अन्य कोई कार्यक्रम का उद्घाटन करें।

