रायपुर, 14 नवंबर (आरएनएस)। शुक्रवार को सूदखोर वीरेंद्र तोमर को जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तोमर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है। पूछताछ में वीरेंद्र तोमर ने अपने छुपने के ठिकानों और कुछ प्रॉपर्टी की जानकारी भी पुलिस को दी है।
इस दौरान कोर्ट परिसर में वीरेंद्र तोमर ने चलते-चलते मीडिया से कहा कि मैं अपराधी नहीं हूं, मुझे फंसाया जा रहा। मेरे परिवार को आतंकी बनाया जा रहा है। परिवार के लोगों के साथ जबरदस्ती हो रही है। इस दौरान समर्थकों ने केंद्रीय जेल के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी भी की।
लोकेश
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

