रायपुर, 15 नवम्बर (आरएनएस)। अवधपुरी कालोनी भाठागांव स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश झा 38 वर्ष अवधपुरी कालोनी भाठागांव का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। चोरी गए जेवर की कीमत करीब 89804 रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००

