रायपुर, 15 नवंबर (आरएनएस)। मोवा ओव्हरब्रिज से नीचे उतरते ही दलदल सिवनी विज्ञान केंद्र मार्ग में कई महीनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है जबकि उस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रहवासियों का शहर आना जाना होता है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल वर्मा ने इस पर जोन क्रमांक 9 के पार्षद एवं जोन आयुक्त से बार बार रहवासियों द्वारा मार्ग को रौशन करने की मांग की है इसके बावजूद भी अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं जली है। सुबह शाम इस मार्ग पर कामकाजी लोगों का बड़ी संख्या में आना जाना होता है। उक्त मार्ग में वार्ड क्रमांक 7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड भी आता है। वहां के अंदरूनी क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइट अधिकांश समय रात में बंद ही रहती है। रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू को भी इस बारे में स्थानीय लोगों ने अवगत कराया है। इसके बाद भी दलदल सिवनी विज्ञान केंद्र मार्ग अंधकार में डूबा हुआ है। यहां पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। ज्ञातव्य है कि उक्त क्षेत्र में बड़ी बड़ी कालोनियां भी है जिनमें हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना शहर की ओर होता है। स्थानीय नागरिक ज्वालाप्रसाद मिश्रा ने विधायक जोन आयुक्त नगर निगम आयुक्त एवं महापौर मीनल चौबे सहित वार्ड पार्षद से उक्त मार्ग को रात्रि के समय तत्काल रौशन करवाने की मांग की है।
संदीप
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

