० कांग्रेस ने सरकार के बिजली बिल में हाफ योजना का किया विरोध
० गांधी चौक में सभा आयोजन कर लोगों से लिया गया हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
रायपुर, 15 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं ने इस समय ज्यादा घरेलू बिजली बिल आने से रोष व्याप्त है। कांग्रेस ने हाफ बिजली बिल करने के लिए नये मानक तैयार करने के लिए आज एक जनअभियान चलाया है जिसके तहत मुख्यमंत्री को एक पत्र खून से हस्ताक्षर कर भेजा जा रहा है।
रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारी विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस सरकार में घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट खपत करने पर बिजली बिल हाफ कर दिया जाता था जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलती थी। लेकिन सरकार बदलते ही यह मानक बदल दिया गया है। विद्युत नियामक आयोग की अनुसंशा पर अब इसे सौ यूनिट कर दिया गया है। यदि सौ यूनिट से ज्यादा बिजली खपत होती है तो उसे किसी भी छूट का फायदा नहीं मिलता। बिजली बिल ज्यादा आने से इस समय नागरिकों में रोष है। इधर छग विद्युत मंडल के वितरण कंपनी ने ऊर्जा प्रभार के नाम पर सभी सरचार्ज लगा दिया है यह औसत 400 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक है। जिसके कारण यहां पर उपभोक्तओं में काफी नाराजगी है। गत दिनों राजधानी के राज्योत्सव स्थल में भी नागरिकों ने अपनी कटू प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
विकास उपाध्याय पूर्व विधायक ने बताया कि आज गांधी चौक में एक जनसभा का आयोजन किया गया जहां पर नागरिकों से खून से हस्ताक्षरयुक्त पत्र मुख्यमंत्री को लिखा जा रहा है। राजीव गांधी चौक भवन छोटापारा में इस समय लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। विकास उपाध्याय के अनुसार उनका यह अभियान जारी रहेगा जबतक की उन्हें राहत नहीं मिल जाए।
शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

