० शास्त्री की दिल्ली से वृंदावन तक चल रही हिंदू एकता पदयात्रा
रायपुर, 15 नवंबर (आरएनएस)। बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू यात्रा जो कि नई दिल्ली से वृंदावनधाम तक चल रही है। इसमें छग के हजारों श्रद्धालु भाग लेने बस ट्रेन तथा निजी वाहन से रवाना हो गये है।
मिली जानकारी के अनुसार हिंदू समाज को संगठित करने के लिए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने नईदिल्ली से मथुरा वृंदावन तक एक पैदल मार्च निकाला है। जिसमें छग के बसंत अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव गृहमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में नईदिल्ली के लिए रवाना हो गये है। कई लोग वापस लौट आए है।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भक्त इस समय बिलासपुर के लोरमी पंडरिया तथा अन्य स्थानों पर रहते हैं। ये भी बड़ी संख्या में बस लेकर रवाना हुए है। इसमें से कई लोग वापस लौट रहे हैं।
पं. धीरेंद्र शास्त्री एक सुप्रसिद्ध कथा वाचक है। जो कि टीकमगढ़ में एक कैंसर अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं। हिंदू एकता को जागृत करने के लिए वे समय समय पर मुहिम चला रहे है। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग है जिस पर अमल करने के लिए एक पदयात्रा निकाली है जिसमें लाखों भक्त मप्र, छग पंजाब, हरियाणा उप्र से शामिल हो रहे हैं।
शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

